Showing posts with label time. Show all posts
Showing posts with label time. Show all posts

Wednesday, February 20, 2019

Rooms that decide your day. Unlock carefully.

Most of us know that a human heart has 4 separate chambers. But rarely anyone has observed that a human brain has infinite number of rooms. I am not talking about right hemisphere or left hemisphere. I am talking about virtual chambers that have been build up by owner of the house (brain).
These rooms are occupied by memories, goals, dreams, emotions, pains and other feelings. 
How joyful or painful our next moment or time will be is determined by these rooms. If we let our thought or feelings enter in a room full of some adorable memories, our next moment becomes full of pleasure and feels like staying there for good. 
On the contrary, if we let our thought enter a room, whose walls have painting of failure or some other painful memories, the next moment becomes terrible and even though that thought may try to flee that room, it may find itself shackled there.
Similarly, there is one room called "ambition room", which is gymnasium or classroom of our thoughts. When our thought enters here, he is taught how to proceed further.

So, we must try to lock the rooms which are shelter of pain, torture and negativeness. We can not demolish these rooms. These rooms are permanently built in the house. These can be demolished only when the entire house undergoes some accident. 
What we can do is only lock these rooms and throw the keys where it is hard to find them. Apart from this, we must persuade or force our thoughts to spend a large part of entire day in ambition. Because it is this room that will decide the fate of next coming moments   

Sunday, October 14, 2012

फिर भी उस राह पे चलता हूँ

शायद मैं कहीं भटक रहा था
शायद कहीं और निकल चला था
मैं मीलों आगे पहुँच गया
रस्ता तो मेरा वहीँ खड़ा था 
ठहरा न लम्हा हाथों में 
न वक़्त था कि मैं मुड़ सकूँ 
वापस ढूढुं उस रस्ते को 
जिस रस्ते से फिर जुड़ सकूँ 

फिर भूल के मैं उस मंज़िल को
मैं नयी राह अब चुनता हूँ 
एक नयी राह अब चलता हूँ  

ये सोच के आगे बढ़ा था मैं 
कि न होगी अब हार मेरी
पर आगे थी जो मुश्किलें
उनसे ही थी यलगार  मेरी
उम्मीद जो मन में बाकी थी 
उसने अपनी एक राह चुनी 
मैंने लाख मनाया पर 
फिर भी न उसने मेरी सुनी 
न है हिसाब क्या खोया मैं 
फिर भी उस राह पे चलता हूँ 
फिर भी उस राह पे चलता हूँ 

Tuesday, October 09, 2012

ये ज़िन्दगी की दौलतें

है कुछ लम्हों की ज़िन्दगी 
फिर भी बुनें हम ख्वाब क्यों 
कितनी है दौलत अब बची 
ढूढें हम इसका जवाब क्यों  
मेरे बुने इन ख़्वाबों से
जो कल मुझे मिल भी गया  
मिल कर कभी जो खो सके 
चाहूँ मैं ऐसा सवाब क्यों 

ये ज़िन्दगी की दौलतें 
कुछ रोज़ की हैं अब बची 
कुछ रोज़ की हैं अब बची 

था नासमझ मैं भी तो इतना 
कि न  हुआ एहसास ये 
थोड़े बचे इस वक़्त में 
कहीं खो न दूँ जो ख़ास है 
जो पल जिए खोने के डर से 
वो तो कब के गुज़र गए 
पर खोने का डर जो मिला 
अब तक वो मेरे पास है 

जो साँसों की हैं मोहलतें 
कुछ रोज़ तक ही हैं मिली  
कुछ रोज़ तक ही हैं मिली




Tuesday, August 21, 2012

न तू लौट के आएगा

The whole poem is about time. If we respect it, we are the winner and if we don't care, we are the ultimate loser. 

जब पास तू मेरे होता है 
मैं खुशकिस्मत सा रहता हूँ 
तू है अब मेरी मुट्ठी में 
इसी सोच में बहता हूँ 
तुझको कोई भी रोक न पाया 
अपनी रफ़्तार से चलता है  
निकल गया जो हाथ से तो 
बेबस ये हाथ ही मलता है 
तू जो मेरे साथ में होता 
सारा जहां ये मेरा होता 
पर न तू लौट के आएगा 
न तू लौट के आएगा 

तू अपनी मर्ज़ी का मालिक 
तुझपे किसी का ज़ोर नहीं 
तुझसे ही दुनिया चलती है 
पर तेरा कोई छोर नहीं 
बंद मुठी में रेत के जैसा 
हाथों में तू रहता है 
जब फिसल गया तू हाथ से मेरे 
फिर मुझसे ये कहता है 
तू मेरी परवाह करे पर 
न मुझको परवाह कोई 
जब भी मैं तुझसे दूर गया 
तेरी आँखें अक्सर रोयी  
तू जो मेरे हाथ में होता 
मैं न अपनी हार पे रोता 
पर न तू लौट के आएगा 
न तू लौट के आएगा