Wednesday, March 28, 2012

एक तू ही है मेरा हमसफ़र - to my life

 गिरते संभलते
यूं ही चलते चलते 
तूने है जीना सिखा दिया 
राहों में मेरे 
थे जब भी अँधेरे 
तूने है रस्ता दिखा दिया 
एक तू ही है मेरा हमसफ़र 
एक तू ही है मेरा हमसफ़र 

चलने से पहले पूछा जो खुद से 
क्यों है तू अकेला राहों में  
फिर तेरी पनाहें मुझे मिली  
तूने है थामा फिर बाहों में 
मुश्किलों का जैसे है एक समंदर 
न दिखता है मुझे अब किनारा 
बस एक तुझपे है मुझे भरोसा 
बस एक तेरा ही है सहारा 
तुझको मैं चाहूँ हर एक सहर 
एक तू ही है मेरा हमसफ़र

Tuesday, March 27, 2012

तब मैंने हथियार चुना

आवाज़ उठी जो सही के लिए 
हुकूमतों ने दफ़न किया 
उठ गया भरोसा वादों से  
जिनका उन सब ने गबन किया 

कुछ सन्नाटों में चीखें थी 
जिनको किसी ने भी न सुना 
फरियादें जब हुयी अनसुनी
तब मैंने हथियार चुना

एक सुनहरे कल का ख्वाब जो देखा
इस दिल में कई उमीदें थी
एक नयी सोच से सजी हुयी 
मेरी आँखों की नीदें थी 

बिखर गया ख्वाबों का जहां  
जिसको सदियों से मैंने बुना 
जब राख हुयी सब उमीदें
तब मैंने हथियार चुना

Saturday, March 24, 2012

Commitment.


I am the youth and I have commitments for my nation. I for "I". Youth's commitment in this form is worth attentions.