Showing posts with label drought. Show all posts
Showing posts with label drought. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

जल का मरहम

भोर से निकला हुआ मुसाफ़िर,
बुझ कर जैसे बेहाल हुआ।
इस मुरझाये से चेहरे पे,
खुशियों का जो आकाल हुआ।
था हरियाली का साया जो,
वो न तो अबकी साल हुआ।
फसलें जो अब चौपट हुयी,
फिर किसान कंगाल हुआ।

अम्बर को निहारते रहते कि
तपता सूरज थक जायेगा।
नीला सा दिखता साया ये,
बादलों से फिर ढक जाएगा।

धरती हमसे अब ख़फ़ा हुयी,
जैसे हमसे कोई ख़ता हुयी।
आँसुओं से खेतों को सींचा,
नदियां जो अब लापता हुयी।
बारिश को तरसें हम बेबस,
पर बादलों की है आँख-मिचौली।
देकर खुशियों का ये झांसा,
लौटें लेकर अपनी टोली।

जो इंतेज़ार है सावन का,
जाने किस हद तक जाएगा!
धरती के आँचल में बादल,
जल का मरहम रख जाएगा।


Tuesday, February 25, 2014

Enforcement to tackle drought and flood.

Every year, we come across the news of massive deaths due to flood and drought, yet we only lament about and are not able to suggest any mechanism. 
One day, when I too thought about the grave situation of Indian subcontinent, I just realised that our Engineers, instead to flying abroad to grab the 7 digit annual package, should be engaged on a project that can tackle the twin problems of flood and drought during monsoon. 
For this purpose:
  1. First of all, there should be a map of the affected areas. This will include the areas surrounded by the rivers and areas not having irrigation facilities.
  2. Plan should be drawn to connect the areas to bring them at the level playing field.
  3. There should be a committee set up to estimate the funds and duration of completion of the project.
  4. There should be a team of good construction Engineers that will be compulsorily required to serve the project in India, for which they will be given preference in the job interviews in firms and companies.
Obviously, India has one of the best technical manpower team in the world, it can tackle the problem in planned way.

Friday, November 12, 2010

गाँव शहर सब प्यासा है


The poem depicts the uncertainty of Mansoon in India

गाँव शहर सब प्यासा है। 
दिखती हर ओर निराशा है। 
जब तू बरसे बिन रोके तो,
दिखती बस हरियाली है। 
पुष्प पेड़ सब बड़े हो गए,
हर उपवन में माली है। 
अब धरती उगलेगी सोना,
हम सब की यही आशा है। 

तू हमसे जो रूठ गया,
तो ये धरती अब रोती है। 
बच्चे तो खाते हैं लेकिन,
मां तो भूखी सोती है। 
खेत भी हैं सूखे पड़े,
फ़िर क्यों तेरा तमाशा है। 

इस बरस तो तू ऐसा बरसा,
अपना घर तो टूट गया। 
पानी ही पानी दिखता है,
सब कुछ पीछे छूट गया। 
क्या ये तेरा नया रूप है,
अपनी ये जिज्ञासा है। 

गाँव शहर सब प्यासा है। 
दिखती हर ओर निराशा है।