Showing posts with label shadow. Show all posts
Showing posts with label shadow. Show all posts

Monday, October 28, 2013

A Thirsty Shadow


I think you all might have guessed right. Yes this pic represents the shade of the tap in the mid of a day. It gives us a message that if we don't conserve water today, we will have nothing for tomorrow, except a Thirsty Shadow of a tap.


“What we are doing to the forests of the world is but a mirror reflection of what we are doing to ourselves and to one another.”
 
“This book was written using 100% recycled words.”

“Oh Beautiful for smoggy skies, insecticided grain, For strip-mined mountain's majesty above the asphalt plain. America, America, man sheds his waste on thee, And hides the pines with billboard signs, from sea to oily sea.”
 
“Nature is not a place to visit. It is home.”

Wednesday, August 08, 2012

अकेला राही


न अकेला था कभी 
जब साथ थे मेरे कई 
ज़िन्दगी की पहलुओं की 
थी सभी बातें नयी 
क्या पता था कि तभी 
एक मोड़ ऐसा आएगा 
जिसपे मेरा जिस्म
खुद को ही अकेला पायेगा 

उनके वादे थे कई 
जिनमे कि वो कुछ कह गए 
उन वादों क़ी कश्ती में बैठे
हम कोसों पीछे रह गए
सोचा न था मैंने भी कि
एक पल भी ऐसा आयेगा
साथ का मेरा ये साया
ग़ुम कहीं हो जाएगा

अब न किसी का इंतज़ार
ये सोच आगे चल पड़ा
न देखूं रस्ता उसका जो
था साथ मेरे कल खड़ा
न उम्मीदें हैं मुझे
कि साथ कोई आएगा
मीलों सफ़र के बाद फिर
अम्बर नया मिल जाएगा 

Friday, November 12, 2010

मेरी परछाई


the most faithful friend is the shadow. It will accompany you wherever you go.

मेरी मंजिल यहाँ नहीं है
मुझे और भी आगे जाना है
मुझे यहाँ पे नहीं है रुकना
न ये मेरा ठिकाना है
मुझे बहुत ही देर लगेगी
तू चाहे तो अभी लौट जा
तू चाहे तो अभी लौट जा

बुरे वक़्त में साथ न कोई
तू मेरे संग आई है
न तेरा कोई नाम पता
तू तो बस एक परछाई है
मुश्किलें अभी और हैं बाकी
तू चाहे तो अभी लौट जा
तू चाहे तो अभी लौट जा

न तू मेरी मंजिल है
और न ही तू मेरा कारवां
फिर क्यों मेरे साथ आ गया
जब पता नहीं मैं चला कहाँ
आगे क्या हो कुछ पता नहीं
तू चाहे तो अभी लौट जा
तू चाहे तो अभी लौट जा