Sunday, November 10, 2013

तेरी सख्शियत इकलौती है

This poem is a tribute to the pride of India and pride of Cricket. He needs no introduction. He is the beloved of the whole world. All he deserves is our salute.


बीते कल ने खो दिया तुझे 
उसका एक यही तो रोना है 
आने वाले कल को डर है 
कि उसे भी तुझको खोना है 
सब की नज़र थी बस तुझपे ही 
सब तुझसे आस लगाते थे 

तेरी एक झलक के लिए 
सबकुछ ही दावं लगाते थे 

तू जब उतरा लेकर के अस्त्र 
सबको ही दिया चुनौती है।
तुझसा नहीं दूजा है योद्धा 
तेरी सख्शियत इकलौती है।

जो हार गया तुझसे कभी 
न उसे अफ़सोस है हार का 
उसे गर्व है कि उसने है किया
सामना तेरे प्रहार का 
चाहे हो तेरी छोटी सी काया 
चाहे छोटी परछाईं हो 
तूने हैं वार झेले सभी 
चाहे कोई फ़ौज भी आयी हो 

तूने जो अस्त्र है त्याग दिया 
ये युद्ध भूमि अब रोती है 
तुझपे सदैव गौरव रहे 
ये सपने सदा संजोती है। 
ये सपने सदा संजोती है। 
 

Thursday, November 07, 2013

फिर लौट के वापस आउंगा

अश्क़ों में डूबे घर से ख़त
मुझसे मिलने की इक आफ़त
छोटी बहना की हर एक शरारत
और होली पे मुझे रंगने की आदत
हर एक ने ज़िक्र किया यही
हर एक ने फिक्र किया यही
कि क्या मैं यहाँ सलामत हूँ

हर ज़िक्र को मैं फ़िर सुनकर 
हर फ़िक्र को करके दर-किनार  
छुपा के अपनी हर मजबूरी 
और पोंछ के आँसू फिर अपने 
करता सबसे झूठा वादा कि 

रंगने होली की रंगत में  
फिर लौट के वापस आउंगा

घर पे बैठी उस माँ को भी
पता है कि मैं न आउंगा
जो वो नाराज़ हो झूठ से मेरे
उसे हर मजबूरी बताऊंगा
इस माँ का दिल तो टूट गया
उस माँ कि लाज बचाने में
पिता को मेरे गर्व है मुझपे
ग़म है उन्हें मेरे न आने में

ताकि उन दिलों को जोड़ सकूँ 
और हर नाराज़गी तोड़ सकूँ 
देता हूँ दिलासा दिवाली का 
और फिर उन सब से कहता हूँ 

रौशन करने अपने घर को 
फिर लौट के वापस आउंगा


जैसे कि उनको पता था
कि मैं न फिर आ पाउँगा
वो हो गए नाराज़ मुझसे
सोचे मैं उन्हें मनाऊंगा
पर उनको है न पता
कि मैं किस हाल में हूँ यहाँ
मैं लड़ रहा हूँ इस सरहद पे
जीते हर पहर ही मौत जहाँ

उनका भी कहना ज़ायज है
उनसे मिले हुआ एक अरसा 
अपने हर फ़र्ज़ को निभा लिया
फिर भी मैं उनके साथ को तरसा 

पर मैंने ये तयं है किया
कि चाहे मुझको अब मौत मिले 
 पर लिपटा हुआ तिरंगे में 
फिर लौट के वापस आउंगा 

Monday, November 04, 2013

Krrish 3: non-sense cheating of Hollywood.

The face behind the bollywood super hero Krrish, i.e., Hritik was in news for last 2 years for his body building process for carving out the shape of his body. This Diwali, it was the opportunity for this hero to show his hard-work. The question remains whether the huge investment by Roshans is worth appreciation.

Some of the movie-buffs have criticised the movie on the count of:
  1. Cheesily sentimental and overly explanatory dialog that insults the viewer's sensibility and intelligence.
  2. Characters copied from American comics and movies like Avengers. Examples are the character of Kaaya played by Kangna Ranaut and the character shown to have a long tongue, which are allegedly copy of the characters from 'X-Men' series.
  3. The name "Maanvar" given to the characters created by Kaal (Vivek Oberoi) was worth laughter. 
  4. Excessive indigestible technology and stunts.
  5. The song "God Allah aur Bhagwaan" has been criticised as a crap in the movie.


However, people have loved the new dimension given to the Bollywood. The only things that marred the attraction were the highly charged emotional content and immature copying of the Hollywood characters.